Friday, July 17, 2020

ऑपरेशन से एक घंटा पहले कोविड जांच पॉजिटिव, उसी दिन दूसरी जांच निगेटिव, 3 बार रिपोर्ट निगेटिव आई, तब हुई सर्जरी

30 वर्षीय युवती को 29 जून को ही पता चला कि ब्रेस्ट कैंसर है। अगले ही दिन सर्जरी के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी से एक घंटे पहले कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऑपरेशन टल गया, लेकिन युवती ने हिम्मत नहीं हारी। चार बार जांच होने के बाद अंतत: ऑपरेशन हुआ, अब वह ठीक हैै।

युवती के रिश्तेदार ने बताया कि रिपोर्ट से हम लोग सकते में आ गए क्योंकि कोराेना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर उसी दिन निजी लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी परिजन की जांंच भी निगेटिव आई। चूंकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में रिपोर्ट पॉजिटिव थी, इसलिए युवती को क्वारेंटाइन रहना पड़ा। तीसरी बार फिर से जांच कराई। वह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन से ऑपरेशन की अनुमति मांगी। सरकारी लैब में चौथी बार जांच हुई। वह चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तब जाकर ऑपरेशन की अनुमति दी गई।
एक रिपोर्ट पॉजिटिव, अगले दिन दूसरी रिपोर्ट निगेटिव- नरसिंगगढ़ के 76 वर्षीय मरीज को गले में परेशानी के चलते भर्ती कराया गया। 4500 खर्च कर निजी लैब में कोविड की जांच हुई। शाम को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव बताई गई। मरीज को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। परेशान परिजन ने एक अन्य निजी लैब में जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टर ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

युवती के आत्मविश्वास के कारण यह संभव हो पाया
कैंसर सर्जन डॉ. दिग्पाल धारकर के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. धारकर का कहना है कि पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हम अचंभित थे। मरीज का तीन माह का बच्चा दूध पीता है, लिहाजा ऑपरेशन टालना पड़ा। दो बीमारियों से जूझने के कारण मरीज की मानसिक स्थिति कमजोर हाे जाती है, लेकिन युवती के आत्मविश्वास से सब कुछ संभव हो गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी एहतियातन पीपीई किट पहनकर सर्जरी की गई। अब वह पूरी तरह ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid test positive one hour before operation, second test negative on the same day, 3 times the report came negative, then surgery


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/kovid-test-positive-one-hour-before-operation-second-test-negative-on-the-same-day-3-times-the-report-came-negative-then-surgery-127524991.html

No comments:

Post a Comment