स्वास्थ्य विभाग के लैब तकनीशियन सोमवार सुबह काम बंद कर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा हुए। इस दौरान पहले सभी ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में सीएमएचओ को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी।तकनीशियनों का कहना था कि सैंपल कलेक्शन के समय उन्हें आरआरटी छोड़कर चली जाती है। ऐसे में महिला लैब तकनीशियनों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सैंपल कलेक्शन का टाइम निर्धारित नहीं है। न तो उन्हें फार्मासिस्ट सहायता करते हैं और न ही समय पर वेतन मिल रहा है। इसके अलावा लैब तकनीशियनों ने एक हेल्पर देने की भी मांग की है। मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ.एमएस सागर ने लैब तकनीशियनों से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। सीएमएचओ के आश्वासन के बाद लैब तकनीशियन काम पर लौटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/lab-technician-quits-rrt-while-taking-samples-127486546.html
No comments:
Post a Comment