Tuesday, July 7, 2020

पड़ोसी ने डंडा मारा, युवक बचने के लिए झुका तो बेटी के सिर पर लगी चोट; आरोपी ही अस्पताल लेकर भागे, रास्ते में मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में बागड़ को लेकर हुए विवाद में डंडे के हमले से 7 महीने की मासूम मिस्टी की मौत हो गई। झगड़े के दौरान मिस्टी अपने 25 साल के पितामनीष जाट की गोद में थी। हमलेसे बचने के लिए मनीष ने अपनी गर्दन को झुकाईतो डंडेका प्रहार बेटी के सिर पर आ गया।खून बहता देखमासूम को आरोपी खुद ही अपनी बाइक पर अस्पताल लेकर गए, लेकिन नन्हीजान जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हत्या का आरोपी बनाया है।

गुनगा पुलिस ने तीनों आरोपियों को सूचना मिलने के करीब 8 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

गुनगा थाने के रतुआ में रहने वाले 25 साल के मनीष जाट का बीते कुछ समय से घर के बाहर बागड़ बनाने को लेकर पड़ोसी मुकेश यादव से विवाद चल रहा था। एएसपी जोन-4 दिनेश कौशल ने बताया कि जानवरों से बचने के लिए दोनों ने घर के बाहर बागड़ लगाने से रास्ता छोटा हो गया था। सोमवार सुबह मुकेश अपने साथियों समंदर यादव और शिवनारायण कुशवाह के साथ बागड़ में लकड़ी लगा रहा था। इसी दौरान मनीष की पत्नी संतोषी ने घर से निकलकर उन्हें रोकना चाहा। इस पर मुकेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। पत्नी को पिटता देख मनीष अपनी 7 महीने की बेटी मिस्टी को गोद में लेकर बाहर आ गया। उसका मुकेश से झगड़ा होने लगा। मुकेश ने साथियों के साथ डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया।

गुनगा में इसी घर के बाहर बागड़ लगाने को लेकर मनीष का मुकेश से विवाद हो गया था।

मनीष ने डंडे से बचने के लिए अपनी गर्दन टेड़ी कर दी। इससे डंडा उसे न लगकर सीधेमिस्टी के सिर पर लग गया। डंडे के वार से मासूम के सिर से खून बहने लगा। यह देख सभी के हाथ-पैर फूल गए। उसके बाद मुकेश अपनी बाइक पर मासूम और मनीष को पास के निजी अस्पताल ले गया। वहां से उन्हेंशासकीय अस्पताल ले जाने को कहा गया। एक और अन्यअस्पताल से भी मायूसी मिलने के बाद वेउसे हमीदिया अस्पताल ले आए। सिर से अधिक खून बह जाने के कारण मिस्टी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपी भागकर जंगल में छिप गए थे
डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही मुकेश वहां से भाग गया। वहअपने दोनों साथियों के साथ सागौनी, कोटरा चौपडा के जंगलों में आकर छिप गया। घटना की सूचना अस्पताल से मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब 8 घंटे की मेहनत के बाद गुनगा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सोनम झरवडे के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश यादव, समंदर यादव और शिवनारायण कुशवाह के खिलाफ पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में पड़ोसी के हमले से 7 महीने की मासूम की मौत हो गई। उसे सिर पर डंडा लग गया था। झगड़े के दौरान वह पिता की गाेद में थी।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/7-month-old-girl-dies-in-hospital-as-clash-in-madhya-pradesh-guna-127487192.html

No comments:

Post a Comment