ड्राइवर-कंडक्टरों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर चालक-परिचालक कल्याण संघ ने कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा योजना के तहत प्रतिमाह हर सदस्य को 5 किलो खाद्यान्न दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन मार्च से शुरू हुई इस योजना में अब तक ज्यादातर ड्राइवर-कंडक्टरों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष हाजी लाला ने बताया परिवहन विभाग में पंजीकृत जिन चालक-परिचालकों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची नहीं मिल पाने के कारण उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा। विभाग के अधिकारी को समस्या बताने के बाद भी अब तक हल नहीं हुआ। ज्ञापन में कलेक्टर से समस्या का निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/driver-conductors-are-not-getting-benefit-of-poor-welfare-food-scheme-127490391.html
No comments:
Post a Comment