मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन कोरोना ने 4 मरीजों की जान गई है। इसके साथ राजधानी में मरने वालों का आंकड़ा 113 तक पहुंच गया है। जबकि, हरदा में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद दो दिन का टोटल लॉकडाउन कर दिया है। इंदौर में भी मंगलवार को 3 लोगों की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 249 तक पहुंच गई है।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 343 नए मामले सामने आए। इस तरह से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15627 हो गई है। संक्रमण से आज 5 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 622 हो गई है। वहीं आज 189 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। अब तक 11768 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
इंदौर में फिर से लौट रहा है कोरोना
प्रदेश के सबसे बड़े एपीसेंटर माने जाने वाले इंदौर में कोरोना संक्रमण फिर से फैलना शुरू हो गया है। यहां पर मंगलवार को 78 नए केस सामने आए। वहीं कोरोना से 3 की मौत हुई है। वहीं ग्वालियर में 61 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल में 45, मुरैना में 36, खंडवा में 14, खरगोन में 10, बड़वानी में 13 और शिवपुरी में 10 नए मामले सामने आए हैं। मध्य जून से 25 जून तक मध्य प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित केस मिलने काफी कम हो गए थे लेकिन 25 जून के बाद से इसमें इजाफा शुरू हो गया था। राजधानी भोपाल में जुलाई में हर रोज 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
कोरोना अपडेट्स...
भोपाल : कोरोना पॉजिटिव 4 और की मौत
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के के बीच एक पॉजिटिव मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। बिजली कंपनी के लाइन इंस्पेक्टर 59 वर्षीय वाजिद अली पीपुल्स हाईटेक हॉस्पिटल मालवीय नगर में 13 दिन पहले किडनी के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिरायु अस्पताल भेजा गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एंबुलेंस का ड्राइवर उन्हें रास्ते से वापस ले आया। वह उसे पीपुल्स हॉस्पिटल ले गया। ड्राइवर उन्हें पार्किंग में छोड़कर चला गया। पीपुल्स हॉस्पिटल के पीपीई किट में दो कर्मचारी ऑक्सीजन लेकर आए, उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया। सीपीआर देने की कोशिश की, तब तक उनकी सांसें टूट चुकी थीं। भोपाल में सोमवार को 65 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब यह आंकड़ा 3110 तक पहुंच गया है।
ग्वालियर: 55 नए मरीज मिले
ग्वालियर में 55 नए मरीज सामने आए। जिले में कोरोना के दो दिन में 120 नए मरीज मिले हैं। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में प्रशासन को 15 घंटे लग गए। रात 9.30 रिपोर्ट आई लेकिन मरीजों को सात एंबुलेंस से रविवार दोपहर 12 बजे तक अस्पताल पहुंचाया जा सका। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गई। प्रशासन को महाराजपुरा में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर श्रमोदय स्कूल को 200 बिस्तर के अस्पताल में परिवर्तित करना पड़ा। यहां रह रहे चार मरीजों को जिला अस्पताल मुरार में बने आश्रय भवन में शिफ्ट कर दिया है। यहां जिला प्रशासन ने मंगलवार तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
इंदौर: 43 नए मरीज, 2 की मौत
रविवार को इंदौर में 43 नए मरीज मिले, जबकि दो की मौत हो गई। अब तक इंदौर में प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव कुल 246 जान चुके हैं। संक्रमितों की संख्या 4876 पर पहुंच गई है।
टीकमगढ़, आगरमालवा और गुना में भी 1-1 मौत
अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना के कारण मौत होने लगी है। सोमवार को टीकमगढ़, अगर मालवा और गुना में भी 1-1 मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
सिवनी: कोरोना मरीज मिलने से शहर का हड्डी गोदाम क्षेत्र सील
सिवनी नगरीय क्षेत्र के हड्डी गोदाम निवासी 68 वर्षीय पुरुष की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। इलाके को सील कर दिया है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा है। प्रशासन ने यहां लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/coronavirus-madhya-pradesh-live-updates-cases-latest-news-indore-bhopal-ujjain-jabalpur-gwalior-7-july-127486872.html
No comments:
Post a Comment