Saturday, July 18, 2020

मेडिकल के कोविड काम में लगे कर्मियों का सम्मान

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काॅलेज में कोविड मरीजों की सेवा, सैम्पल टेस्ट करने वाले तकनीकी कर्मियों का सम्मान किया गया। संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोविड वार्ड में सेवाएँ देने वालीं 50 स्टाफ नर्सों, 16 रेडियोग्राफरों, सेंट्रल लैब के 5 तकनीशियनों, वायरोलॉजी लैब के 29 तकनीशियनों व अन्य कर्मियों को डीन डॉ. प्रदीप कसार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के संजय गुजराल, सत्येंद्र भट्ट, रवि केवट आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/respect-for-personnel-engaged-in-medical-work-127528733.html

No comments:

Post a Comment