शहर के मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव हुआ। सुबह तेज धूप रही, तो शाम को तेज बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट में 1.8 इंच बारिश हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बारिश नमी के कारण हुई थी। मानसून आने के बाद यह पहला मौका है जब शहर में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। अब तक जिले में 12.23 इंच बारिश हुई है। जिले की औसत बारिश 13.42 इंच है। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया नमी आने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। लोकल वेदर के सपोर्ट से शाम को बारिश हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/sunny-in-the-morning-18-inches-of-rain-in-45-minutes-at-4-pm-weather-changed-by-humidity-127528730.html
No comments:
Post a Comment