Tuesday, July 7, 2020

शिक्षकों ने गांव में लगवा दिए दो रेडियो, 67 बच्चे कर रहे पढ़ाई

रामा ब्लाक के खरड़ूबड़ी संकुल के उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय खांडियाखाल में डिजिटल लर्निंग को लेकर किया प्रयास चर्चा का विषय बना हुआ है। शाला की शिक्षिका रेणु कछावा और उनके सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाओं के संभव प्रयास से स्कूल के डिजिलेप ग्रुप में 59 पालक जुड़े हुए हैं, जिससे 67 बच्चे डिजिटल लर्निंग का लाभ ले रहे हैं।
पढ़ाई में सक्रियता लाने के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर संचालित होने वाले कार्यक्रम की समय सारणी से गांव के बच्चों, युवाओं और पालकों को अवगत कराया गया। गांव के मेड़े फलिये मे रेडियो और टेलीविजन का आभाव था, समस्या को ध्यान में रखते हुए फलिये में 2 नए रेडियो की व्यवस्था प्रभारी शिक्षिका रेणु कछावा ने की, जिससे फलिये में 35 बच्चे रेडियो से शिक्षण की प्रकिया का लाभ ले रहे हैं। स्कूल में दर्ज सभी बच्चाें को पाठ्यपुस्तक का वितरण और समूह के अनुसार दक्षता की पाठ्यपुस्तक का वितरण समस्त स्टाफ के द्वारा किया गया। डिजिटल लर्निंग ग्रुप के सुचारु संचालन के लिए प्रभारी शिक्षिका रेणु द्वारा फलियो के अनुसार 5-5 युवाओं की टीम का गठन किया गया है, जो अपने-अपने फलिये में बच्चाें को सुबह-शाम नियमित पढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ उनकी मदद भी कर रहे हैं। फलिये के युवाओं के द्वारा पुस्तकालय का संचालन भी किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/teachers-provided-two-radios-in-the-village-67-children-studying-127490388.html

No comments:

Post a Comment