Friday, July 17, 2020

इंदौर से आए कोरोना पॉजिटिव युवक को घेराबंदी कर पकड़ा साथी को भी विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

इंदौर से जबलपुर आए कोरोना पॉजिटिव युवक एवं उसके साथी को उस समय दबोच लिया जब प्रशासन को यह जानकारी लगी कि वे गोरखपुर क्षेत्र के कटंगा क्रॉसिंग के पास घूम रहे हैं। करीब 25 साल के युवक का कहना था कि उसकी कोरोना जाँच रिपोर्ट उस समय पता चली जब वह इंदौर से जबलपुर आ गया था। युवक के मित्र ने अपने साथी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी जब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव को दी तो उन्होंने युवक का फोन नम्बर लेकर उससे बातचीत की और फिर उसकी लोकेशन का पता किया तो उसने बताया कि वह कटंगा क्रॉसिंग पर खड़ा हुआ है तो उसे वहीं रुकने को कहा गया और फिर डॉक्टरों की टीम के साथ उसे पकड़ कर सुखसागर अस्पताल भेज दिया गया। उसके बाद युवक के साथी की तलाश शुरू की गई। पहले तो उसने ठीक से जानकारी नहीं दी लेकिन बाद में उसने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ ही इंदौर से सामान लेने के लिए जबलपुर आया था। जब वे इंदौर से चले थे तब तक उसके मित्र की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/a-fellow-corona-positive-man-from-indore-caught-after-a-siege-was-also-admitted-to-victoria-hospital-127525216.html

No comments:

Post a Comment