इटारसी रेलवे स्टेशन से न्यूयार्ड सड़क मार्ग पर तीन पुलिया से ग्वालबाबा स्थल तक की रोड मरम्मत का काम शीघ्र शुरू होगा। इस मार्ग पर बरसात में इतनी कीचड़ हो गया है कि दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। डामर उखड़कर गहरे गड्ढे बन गए, जहां ऑटो रिक्शे से लेकर ट्रॉली तक पलट चुकी है। कीचड़ में गिरने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं। उधर, न्यूयार्ड क्षेत्र से लगी कॉलोनियों में आने-जाने का रास्ता ही नहीं बचा। उखड़ी सड़कों पर बारिश का पानी जगह-जगह गड्ढों में भरजाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
डीआरएम ने इटारसी क्षेत्र में रोड की मरम्मत के लिए दो कार्य स्वीकृत किए हैं। पहला कार्य लगभग 1.5 करोड़ रुपए की लागत से तीन पुलिया से ग्वाल बाबा तक जर्जर हुए रोड की मरम्मत का है। इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। यह शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। दूसरा कार्य फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट के पहुंच मार्ग की मरम्मत का है। इसके लिए निविदा खोली जा चुकी है। इस पर 65 लाख रुपए खर्च होंगे। भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग ने बताया शीघ्र ही कार्य आदेश जारी कर इस कार्य को भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/road-will-be-built-from-three-culverts-to-gwalabba-flash-butt-welding-plant-route-will-also-improve-127525214.html
No comments:
Post a Comment