Friday, July 17, 2020

फिलहाल भारी बारिश नहीं, 23 जुलाई से हाे सकती है तेज बारिश

मानसून के सुस्त हाेने से फिलहाल भारी बारिश नहीं है। बारिश ताे हाेगी लेकिन रुक-रुक कर पानी गिरेगा। कभी अाधा इंच ताे कभी एक इंच बारिश हाेने का अनुमान है। भारी बारिश अभी नहीं हाेगी। माैसम विभाग के अनुसार 23-24 जुलाई काे बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जाे सक्रिय ताे हाेगा लेकिन बहुत भारी बारिश की उम्मीद उससे भी नहीं है। हालांकि उस दाैरान तेज बारिश जरूर हाेगी। ज्यादा बारिश की उम्मीद अगस्त से रहेगी। समय से पहले अाने के बाद भी मानसून ज्यादा सक्रिय नहीं हाे रहा है। निसर्ग अाैर अफन तूफान के कारण मानसून सुस्त हाे गया है। अब यह अगस्त में ही ज्यादा सक्रिय हाेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार जुलाई 22 तक तेज बारिश की उम्मीद कम है। इस दाैरान उमस अाैर गर्मी से बादल अाएंगे अाैर हल्की बारिश हाेगी। कहीं-कहीं पानी ज्यादा गिर सकता है, लेकिन भारी बारिश नहीं है। नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में जरूर बन रहा है। इससे तेज बारिश हाेने की उम्मीद है। यह जरूर है कि इस बीच यदि काेई नया सिस्टम या चक्रवात बनता है ताे ही तेज बारिश हाेगी। तवा बांध का जलस्तर 1125.20 फीट है। तवा बांध की क्षमता 1166 फीट है। हाेशंगाबाद सेठानीघाट पर जलस्तर 935 फीट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No heavy rain at present, strong rain may come from July 23


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/no-heavy-rain-at-present-strong-rain-may-come-from-july-23-127525218.html

No comments:

Post a Comment