Friday, July 17, 2020

840 घनमीटर रेत की जब्ती

पाटन तहसील के ग्राम ककरहेटा में कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर तहसीलदार पाटन और नायब तहसीलदार कटंगी ने कार्यवाही करते हुये 840 घनमीटर रेत का अवैध स्टॉक जब्त किया है। ककरहेटा के खसरा नम्बर 236 रकबा 0.55 हेक्टेयर भूमि जो शुभम सिंह चंदेल के नाम से दर्ज है। इस भूमि पर निजी परिसर में 840 घनमीटर रेत का भंडारण पाया गया।
मौके पर उपस्थित परिसर के चौकीदार मोहित गर्ग द्वारा किसी भी प्रकार की अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये जिससे इस रेत को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपर्दगी में दिया गया। कार्यवाही में तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार कटंगी आकाशदीप नामदेव, आरआई मुकेश सिंह, पटवारी अंकित तिवारी, रमेश जायसवाल, दीपक व पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/seizure-of-840-cubic-meters-of-sand-127525219.html

No comments:

Post a Comment