Friday, July 17, 2020

डीआरएम ने माल गोदाम व वॉशेबल एप्रन का कार्य देखा, कोरोना रोकथाम के निर्देश दिए

शुक्रवार को भोपाल मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर इटारसी आए। यहां माल गोदाम एवं इटारसी में चल रहे वॉशेबल एप्रन कार्य का निरीक्षण किया। यहां चल रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने काम पर सुरक्षा, कोरोना की रोकथाम और सामान्य कल्याण के बारे में गैंगमैनों से बातचीत की। इटारसी-खंडवा रेलखंड पर बानापुरा, टिमरनी, हरदा स्टेशनों के माल गोदामों का निरीक्षण कर किया। उनकी स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और जरूरी सुधार के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीआरएम ने हरदा और बानापुरा में पौधे भी लगाए। इटारसी-खंडवा सेक्शन में निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) डॉ. आरएन मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) एके तोमर उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/drm-oversees-the-work-of-goods-warehouse-and-washable-apron-instructs-to-prevent-corona-127525220.html

No comments:

Post a Comment