Tuesday, July 7, 2020

मप्र अभियोजन न्याय दिलाने के साथ-साथ अब पर्यावरण और स्वास्थ्य की भी देखभाल करेगा

मप्र अभियोजन पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ अब पर्यावरण और स्वास्थ्य की देखभाल भी करेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित लोक अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में संचालक पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश दिए। उन्हाेंने विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को जुलाई एवं अगस्त में क्लीन एंड ग्रीन अभियान एवं फिट एंड फास्ट प्रॉसीक्यूशन अभियान चलाने काे कहा।
जिला मीडिया सेल प्रभारी सूरज वैरागी ने बताया विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संचालक लोक अभियोजन मप्र के मार्गदर्शन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए। क्लीन एंड ग्रीन अभियान के अंतर्गत जुलाई में प्रत्येक जिले में 50 पाैधे लगाए जाएंगे। प्रकृति को बनाए रखने के लिए पेपरलेस वर्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतर कार्य ई-मेल आदि के माध्यम किए जाएंगे। शर्मा ने निर्देशित किया कि सभी को अभियोजन अधिकारी/कर्मचारी काे एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों का पालन भी करना है। इसके लिए अपराध के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भी जागरुकता अभियान समाज में विभिन्न माध्यमों से चलाएं। शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अाह्वान किया गया कि वे फिटनेस को बढ़ाएं। उनके द्वारा यह भी घोषणा की गई कि समाज में कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए मैराथन भी अायाेजित की जाएगी।
शर्मा ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ पर्यावरण जीवन को एक नई ऊर्जा देते हैं। यदि हम रखेंगे पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान तो हर राह होगी आसान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/madhya-pradesh-prosecution-will-take-care-of-environment-and-health-along-with-justice-127490374.html

No comments:

Post a Comment