Tuesday, July 7, 2020

प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना, इसकी क्षमता 750 मेगावाट

रीवा में बने एशिया के सबसे बड़े 750 मेगावाट की क्षमता वाले अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना का लोकार्पण 10 जुलाई को होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया किकेंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

अगले तीन साल में किसानों के लिए 2 लाख सोलर पंप स्थापित होंगे
प्रदेश में सोलर पंप लगाने के लिए किसानों कोप्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के तहत किसानों के लिए अब-तक 14 हजार 250 सोलर पंप स्थापित किये जा चुके हैं। अगले तीन वर्षों में 2 लाख सोलर पम्प लगाने का लक्ष्य है। सोलर पम्प लगाने से राज्य की बिजली कम्पनी पर भी भार कम होगा। ताप विद्युत पर निर्भरता कम होगी और यह पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रदेश के 700 शासकीय भवनों मेंरूफ टॉप पर सौर ऊर्जा

प्रदेश में अब तक 30 मेगावाट क्षमता के सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस साल प्रदेश के 700 शासकीय भवनों पर 50 मेगावाट क्षमता के सोलर रूफ टॉप लगाना प्रस्तावित हैं। सोलर रूफ टॉप संयंत्रों से उत्पादित बिजली की दरें एक रूपये 38 पैसे प्रति यूनिट प्राप्त हुई।प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिये सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। भोपाल के निकट मंडीदीप में 400 औद्योगिक ईकाइयों के लिए 32 मेगावाट क्षमता की सोलर रूफ टॉप परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रीवा के अल्ट्रा मेगा प्लांट का उद्घाटन 10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/rewa-ultra-mega-solar-madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-invites-power-minister-rk-singh-127487265.html

No comments:

Post a Comment