शहर में काेराेना संक्रमण के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब शनिवार काे चार नए मरीज की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई। इनमें गवली पलासिया, दताेदा, उमरिया व सांतेर गांव शामिल हैं। उमरिया व दताेदा यह दाेनाें गांव काेराेना के नए इलाके हैं। अब तक पूरी तहसील में काेराेना संक्रमित मरीजाें की कुल संख्या 248 पर पहुंच गई है। जिसमें से 30 लाेगाें की माैत भी हाे चुकी है।
शहर में शनिवार काे चार नए काेराेना मरीजाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। इसमें सांतेर में रैंडम सैंपलिंग से चार साल के बालक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। जबकि उमरिया में जिस व्यक्ति की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है उसका सैंपल सिविल अस्पताल के फीवर क्लिनिक से लिया गया था। वहीं गवली पलासिया में इंदाैर में भर्ती मरीज की निजी अस्पताल से रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। दताेदा में जिस व्यक्ति की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है उसका सैंपल रैंडम सैंपलिंग के जरिए लिया गया था। चार नए मरीज की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें संक्रमित मरीजाें के गांवाें में पहुंची। जहां पर संक्रमित मरीजाें के परिजन काे हाेम क्वारेंटाइन करने के साथ ही अासपास के एरिया में कंटेनमेंट जाेन बनाया। संक्रमित मरीजों की ट्रेवल व कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस करने के साथ ही उनके संपर्क में अाए लाेगाें की सैंपलिंग की जा रही है।
4 साल के बालक काे हाेम आइसाेलेशन किया
सांतेर में चार साल के बालक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची व बालक काे इंदाैर के रेड जाेन अस्पताल भेजने की बजाय हाेम आइसाेलेशन में उपचार देने की शुरुआत की गई। पहले भी अमला एक पांच साल व तीन दस-दस साल के बालकाें काे हाेम आइसाेलेशन में उपचार देकर ठीक कर चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/4-new-carena-positives-increased-one-patient-each-from-dateda-and-umaria-new-areas-127528737.html
No comments:
Post a Comment