महू-इंदाैर एबी राेड पर उमरिया के समीप इंदाैर से महू तरफ अा रही कार का टायर फट गया। कार असंतुलित हाे गई और बाइक सवार बुजुर्ग काे टक्कर मार दी। सवार 15 फीट गहरे नाले में बाइक सहित जा गिरा।
घटना शनिवार दाेपहर 3 बजे की है। यहां कार (एमपी 09 सीडब्ल्यू 5977) महू तरफ जा रही थी। टायर फटने से कार ने बाइक काे टक्कर मार दी। बुजुर्ग घनश्याम मांगीलाल निवासी काेदरिया बाइक सहित 15 फीट नीचे नाले में गिर गया। 108 एंबुलेंस के डाॅ. वीरम अहिरवार व पायलट संजय मंडलाेई ने बुजुर्ग काे उपचार दिया व ग्रामीणाें की मदद से ऊपर लाए। एम्बुलेंस से मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/the-car-collided-with-the-bike-collapsed-in-the-drain-with-the-bike-127528739.html
No comments:
Post a Comment