आम नागरिक मित्र फाउण्डेशन ने आरोप लगाया है कि जबलपुर का महत्व घटाते हुए मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा भोपाल में बनाया गया रीजनल सेन्टर अब मुख्यालय बन गया है। वहीं से कंपनी के सभी कार्यालयों का नियंत्रण व निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं, भोपाल में बनाया गया बैकअप सेन्टर मुख्य डाटा सेन्टर के रूप में तब्दील हो चुका है। कंपनी के लोड डिस्पैच सेन्टर को देश के अन्य डिस्पैच सेन्टरों से जोड़कर वहीं से प्रदेश के उच्च दाब सेन्टरों व पॉवर हाउसों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। फाउण्डेशन के डॉ. पीजी नाजपाण्डे, रजत भार्गव, अनिल पचौरी, डीआर लखेरा, राममिलन शर्मा आदि ने जबलपुर के साथ किए जा रहे इस सौतेले व्यवहार पर शहर के जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की माँग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/control-and-monitoring-of-transmission-company-from-bhopal-127528728.html
No comments:
Post a Comment