Friday, July 17, 2020

गांवों में बारिश के लिए टोटके शुरू

चार-पांच दिनों से बादलों को देख बारिश की उम्मीद तो दिखाई देती है, पर बरस नहीं रहे। बारिश नहीं होने से उमस और तपन से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों के अनुसार बारिश नहीं होने से फसल को नुकसान होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के लिए सिस्टम नहीं बन पाने से बारिश की खेंच हुई है। 23 जुलाई तक सिर्फ हल्की बारिश की संभावना है। ज्ञात रहे इस सीजन में अब तक 11 इंच बारिश हुई है। बारिश की खेंच के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अब टोने टोटके भी शुरू हो गए। शुक्रवार को ग्राम भरड़ में बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों द्वारा उज्जैनी की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tricks started for rain in villages


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/tricks-started-for-rain-in-villages-127524990.html

No comments:

Post a Comment