Tuesday, July 7, 2020

खेतों में मिले दर्जनों कोबरा, सावन का महीना होने पर सांप देखने के लिए भीड़ जुटी, ग्रामीणों ने पूजा-पाठ शुरू किया

जिले के चुनालोमा इलाकेमें एक किसान को खेत में दर्जनों कोबरा मिले। लोगों को सूचना मिली तो मौकेपर भीड़ जुटने लगी। सावन के पहले सोमवार को सांपों केमिलने सेग्रामीणों के लिए आस्था का विषय बन गया है। यहां तक कि महिलाएंनारियल और अगरबत्ती लेकर पूजा करने पहुंच गईं। वहां आसपास पूजन सामग्री की दुकानें भीसज गईं।ग्रामीणों ने पास ही एक चबूतरा बनाकर वहां पूजा-पाठ शुरू करवा दिया गया। इस बीच, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंनेग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

बैतूल में एक खेत में सांप के बच्चे मिले हैं, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला भीमपुर विकासखंड केचुनालोमा के भुरु ढाना गांव का है। यहांकिसान योगीराज परते के खेत में 6 जुलाई को एक गड्ढे में दो दर्जन से भी ज्यादा सांप के बच्चे दिखाई दिए। योगिराज ने उन्हें एक गहरे गंज बर्तन में लकड़ी के सहारे निकाल लिया। जैसे ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली। आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी।

लोगों ने पूजा-अर्चना की औरदूध चढ़ाया
श्रावण मास का पहला दिन होने के चलते यहां श्रद्धालुओं ने खूब पूजा-अर्चना की और दूध चढ़ाया। यहां तक कि जिस बर्तन में इन सर्प को रखा गया है। उसमें भी दूध डाल दिया गया। जिससे सांपों की हालत खराब हो रही है।जानकारों के मुताबिक, यह सांपों के लिए नुकसानदायक है। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। विभाग ग्रामीणों को समझाइश देने की बात कर रहा है। रेंजर विजय करण वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को समझाइस दी गयी है कि वह सांपों को जंगल में छोड़ दें। इधर, सर्प विशेषज्ञ आदिल खान के मुताबिक उन्होंने डीएफओ दक्षिण को इसकी सूचना दी है। सांपो को दूध पिलाने से उन्हें नुकसान हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैतूल के एक गांव में खेत में जहरीले कोबरा के संपोले मिले, गंज में रखे गए सांपों की लोग करने लगे पूजा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/dozens-of-cobras-found-by-madhya-pradesh-farmer-at-betul-chuna-loma-127487012.html

No comments:

Post a Comment