भारौली थाने में ईद को लेकर थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया ने समाजसेवियों की बैठक ली। दोनों सामुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए प्रभारी भदौरिया ने बताया कि 25 मई को ईद है और इस दिन आप अनावश्यक रूप से अपने घर से बाहर न निकलें। प्रशासन ने लॉकडाउन में एक भी त्योहार को सार्वजनिक रूप से मनाने के आदेश नहीं दिए हैं। इसलिए त्योहारों को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं उनका पालन करें। आपसी सामंजस्य से घरों में रहकर ही ईद की नवाज अदा करें साथ ही मस्जिदों में भीड़ न लगाएं। समाजसेवियों से कहा कि कोरोना महामारी आज सबसे बड़ा सकंट है। हमें सोशल डिस्टेंस का पालन पूरी ईमानदारी से करना है। अगर जल्द ही देश से इस वैश्विक महामारी को दूर करना चाहते हैं तो एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर नियमों का तत्परता से पालन करना होगा।
बैठक में भारौली कला के सरपंच बादशाह सिंह राजावत, देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, धर्मेंद्र सिंह, डॉ रामवीर सिंह, सुभाष सिंह राजावत, अंजनी सिंह, नीरज बिनिया, कुलदीप, राजेश, आरिफ बेग, भूरे राजावत, शैलेश सिंह राजावत आदि लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/do-not-leave-unnecessary-house-on-eid-bhadoria-127327598.html
No comments:
Post a Comment