Sunday, May 24, 2020

बकरी बांधने पर दो पक्षों में विवाद

ईद से एक दिन पहले यानी रविवार को पानवाड़ी मोहल्ला में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में बकरी बांधने को लेकर विवाद हो गया। दोनों परिवार आमने-सामने रहते हैं। रविवार सुबह हमीद कुरैशी व चीकू इका के परिजनों के बीच विवाद हुआ। कुरैशी ने बताया थाने पर शिकायत के बाद घर लौटने तक फिर से विवाद किया गया। पत्थर भी मारे। वहीं चीकू के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं आसपास रहने वाले लोग सौहार्द के साथ ईद मनाने की समझाइश देते रहे। लेकिन दोनों परिवार नहीं माने।

सूचना पर डायल 100 व चार्ली मोबाइल मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर आराेप लगा रहे थे। चार्ली मोबाइल दोनों पक्षों को थाने ले गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dispute between two sides over goat tying


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/dispute-between-two-sides-over-goat-tying-127335405.html

No comments:

Post a Comment