Friday, May 1, 2020

विधायकाें ने मुझे और दिग्विजय सिंह को झूठा भरोसा दिलाया

कांग्रेस सरकार गिरने पर लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को भोपाल में कुछ मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि कांग्रेस सरकार गिरने की वजह मुझे और दिग्विजयसिंह को कुछ विधायकों का झूठा विश्वास दिलाना था। कुछ विधायकों ने झूठ कहा था कि जो विधायक गए है, वो वापस लौट आएंगे। इन विधायकों पर हम दोनों ने भरोसा किया और अपनी सरकार नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हम डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे।
मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा की ओर से जारी बयान में नाथ ने कहा कि उनके निवास में पत्रकारों से सारी चर्चा अनौपचारिक थी। कांग्रेस सरकार गिरने की वजह कुछ विधायक यहीं कहते रहे कि कुछ भी हो, लेकिन पार्टी विधायक कहीं नहीं जाएंगे। जैसे कुछ विधायक लौट आए है, वैसे ही बाकी भी आ जाएंगे। विधायक राम बाई व संजू कुशवाह हमारे साथ थे। अभी भी हमारे साथ हैं। नाथ ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जवाब मिल जाएगा। उपचुनाव में कांग्रेस डेढ़ दर्जन सीटों पर चुनाव जीतेगी। नाथ के बयान पर राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन्होंने 2 मई को होने वाली वीडियो प्रेस कांफ्रेंस भी रद्द कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Legislators falsely trusted me and Digvijay Singh


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/legislators-falsely-trusted-me-and-digvijay-singh-127264792.html

No comments:

Post a Comment