लोगों को 4 मई से लॉकडाउन में ढील मिलने की उम्मीद थी, जो नहीं मिली। लोग सोमवार दोपहर को कारंजा चौक, अंजड़ नाके पर इस तरह वाहनों से आवाजाही करते नजर आए, जैसे लॉकडाउन खत्म हो गया हो। सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि जिले में कोई नया केस न आए। लॉकडाउन के तीसरे चरण में बड़वानी, सेंधवा व भामी (राजपुर) में काेई नई छूट नहीं दी गई है। क्योंकि ये तीनों स्थान कंटेनमेंट एरिया में है। यहां पहले की तरह व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। यानी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी की जाएगी। जिले के अन्य स्थानों पर पहले की तरह आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। जबकि जिले में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कोई भी आवागमन पर रोक रहेगी।
कलेक्टोरेट में सोमवार को डिस्ट्रिक मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। 45 मिनट चली बैठक में 17 मई तक पहले की तरह प्रतिबंध लागू रखने पर जनप्रतिनिधियों जोर दिया। क्योंकि जिले के 26 में से 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन और मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जिले में आवश्यक सेवाओं काे ही छूट
कृषि और उद्यानिकी : कृषि यंत्रों का उपयोग, स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत करने वाली दुकानें, खाद, कीटनाशक, बीज वितरण की दुकानें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेगी। फसलों की कटाई, बोवनी संबंधित यंत्र, मशीनें व वाहनों का आवागमन चालू रहेगा।
अन्य गतिविधियां : शहरी क्षेत्रों के मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स व बाजार बंद रहेंगे यानी नगर पालिकाओं की सीमा के भीतर। हालांकि बाजारों और बाजार परिसरों में आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों की अनुमति सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी। (कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर)
वितरण प्रणाली : आंगनवाडी कार्यकर्ता 15-15 दिन में संबंधितों के घर-घर जाकर सामग्री वितरित करेंगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस संचालित होने वाली दुकानें, उसका भंडारण परिवहन व वितरण जारी रहेगा।
दूध व अन्य : पशु आहार जैसे चारा, भूसा के उत्पादन संयंत्र ट्रांस्पोर्टेशन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। गोशालाएं चालू रहेगी। वहीं दूध की होम डिलेवरी सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 तक होगी।
कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए ये व्यवस्था : दूध, सब्जी व किराना की होम डिलेवरी पहले की तरह निर्धारित समय अनुसार ही रहेगा। सभी अनावश्यक गतिविधियों पर शाम 7 से सुबह 7 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
बैठक... कलेक्टर बोले- कुछ दिन धैर्य रखना होगा
कलेक्टर ने सोमवार शाम विधायक, डॉ. चक्रेश पहाड़िया, जिपं सीईओ मनोज सरियाम सहित अनय की उपस्थिति में बैठक ली। कलेक्टर ने बताया हमें आगे कुछ दिन और धैर्य रखना होगा, ताकि हमारा जिला कोरोना वायरस पॉजिटिव मुक्त जिलों में शुमार हो सके। लॉकडाउन 3 के तहत 17 मई तक जिले में पहले की तरह प्रतिबंध लागू रहेंगे। जिले में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कोई भी आवागमन नहीं कर सकेगा।

ये रहेंगे बंद... सभी अंतरराज्यीय बसे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन बंद रहेगा। गृह मंत्रालय से दी गई अनुज्ञा इसका अपवाद रहेगी। स्वास्थ्य कारणों से ही छूट दी जाएगी। सभी स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएं, प्रशिक्षण संस्था, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन, डिस्टेंस लर्निंग को छूट। सिनेमा हॉल, शापिंग माॅल, जिम, खेल काॅम्प्लेक्स, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, बार, सभागृह, ब्यूटी पार्लर, सैलून व मैरेज गार्डन बंद। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम पर प्रतिबंधित। धार्मिक स्थल, पूजागृह, पूजा स्थल बंद रहेंगे। साप्ताहिक हाट बाजार, हाॅकर्स कार्नर भी बंद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/barwani-sendhwa-and-bhami-containment-areas-so-no-new-discounts-here-yet-127270904.html
No comments:
Post a Comment