Sunday, May 3, 2020

गायत्रीनगर में परिंडे बांधे, डालेंगे दाना-पानी

अपना संस्थान के कार्यकर्ताओ ने गायत्री नगर में रविवार काे परिंडे लगाए। मीडिया प्रभारी संजय लढ़ा ने बताया कि अध्यक्ष भंवरलाल माली समेत उपाध्यक्ष हंसराज यादव, सचिव पार्षद घनश्याम सिंगीवाल, रोहित साहू, मुकेश सेन, शोभालाल सुथार आदि का सहयाेग रहा।
आसींद-भारतीय जनता पार्टी के परिंडा अभियान के तहत विधायक जब्बरसिंह सांखला के नेतृत्व में भोजरास में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री रेखा अजमेरा, मंडल अध्यक्ष पवन सुखवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवरलाल गुर्जर, आसींद नगर युवा मोर्चाध्यक्ष अनिलसिंह तंवर, दीपक सैन, अशोक अजमेरा, रघुनाथ सिंह आदि माैजूद थे।
भगवानपुरा-भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर 21 परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी डालने का संकल्प लिया। इस दाैरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह गहलोत, सुरेश सोनी, जगदीश सोनी, महेश पाराशर, मुकेश उपाध्याय, गोपाल दाधीच आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parinde tied in Gaitrinagar, will pour grain


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/bhagwanpura/news/parinde-tied-in-gaitrinagar-will-pour-grain-127269878.html

No comments:

Post a Comment