Friday, May 22, 2020

रिद्धनाथ घाट पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर भक्तों काे स्नान करने से राेका

लाॅकडाउन के कारण शनिश्चरी अमावस्या पर नर्मदा में स्नान करने गिने चुने ही भक्त आए। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए भक्तों काे घाटाें पर नहीं जाने दिया।
पुलिस ने रिद्धनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने जवान तैनात कर दिए। इसके अलावा रिद्धनाथ घाट पर स्नान करने जाने वाले द्वार पर बैरिकेड्स लगा दिए। इस तरह भक्तों काे घाटाें तक जाने से राेका। इस कारण गिने चुने लाेग ही नर्मदा स्नान कर सके। वहीं अन्य घाटाें पर भी यही स्थिति रही। आम दिनाें में हंडिया और नेमावर के घाटों पर शनिश्चरी अमावस्या के दिन लाखों की तादाद में भक्त नर्मदा स्नान करने पहुंचते थे, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस बार अमावस्या पर भक्त नहीं दिखे। टीआई सीएस सरियाम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर अधिक भीड़ ना हो इस कारण पुलिस के जवान तैनात किए थे। सड़क घाट पर भी होमगार्ड पुलिस के जवान तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से भक्तों काे घाटाें पर जाने से राेका गया।

पंडिताें ने मंदिरों में की पूजा
शनि जयंती पर मंदिर में पंडितों ने शनि महाराज की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी भक्तों काे प्रवेश नहीं दिया गया। प्राचीन रिद्धनाथ मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ की पंडितों ने पूजा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police put barricades on Riddhnath Ghat to prevent devotees from taking bath


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/handiya/news/police-put-barricades-on-riddhnath-ghat-to-prevent-devotees-from-taking-bath-127330945.html

No comments:

Post a Comment