Saturday, May 2, 2020

उप्र के मजदूरों को सीमा पर रोका, राजस्थान के रवाना

महाराष्ट्र की ओर से घर लौट रहे उप्र के मजदूरों के लिए सीमा दो दिन बाद फिर लॉक कर दी गई। उप्र के मजदूरों को शुक्रवार रात से सेंधवा के पास स्थित बिजासन सीमा पर रोक दिया गया। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे। शाम तक 700 से अधिक मजदूर जमा हो गए थे। इसमें से करीबन 150 मजदूर बाइक और साइकिल से थे जो पहाड़ी रास्ते से भाग गए। मजदूरों को रोकने से महाराष्ट्र की तरह से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। केंद्र सरकार के नए आदेश जारी होने के बाद गुरुवार से दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों का घर लौटना शुरू हो गया था। महाराष्ट्र से वाहनों से मप्र होते हुए यूपी जा रहे मजदूरों को स्क्रीनिंग कर व सर्टिफिकेट देकर जाने दिया जा रहा था। शुक्रवार रात 12 बजे से महाराष्ट्र से यूपी जाने वाले वाहनों को बिजासन घाट में बनी मध्यप्रदेश की जांच चौकी पर रोक दिया गया। उन्हें वापस महाराष्ट्र लौटने को कहा गया। 100 से ज्यादा वाहन पलासनेर से घूमकर वापस बिजासन सीमा में लौट आए।

पहाड़ी से ही निकल गए मजदूर
पैदल व साइकिल सवार पहाड़ी रास्ते से मप्र में प्रवेश कर निकलने लगे। सूरत से पत्नी और 2 बच्चे साथ बिहार जा रहे नवलेश कुमार दो बार गिर भी गए। फिर भी भाग निकले। महाराष्ट्र से आ रहे 30 से अधिक बाइक सवार पहाड़ी रास्ते से निकले। एक की बाइक पंक्चर हो गई थी, उसे भी धक्का मारकर ले गया। पुलिसकर्मियों ने 60 से अधिक लोगों को घाट में पकड़कर वापस भेजा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UP workers stopped at the border, left for Rajasthan


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/up-workers-stopped-at-the-border-left-for-rajasthan-127265816.html

No comments:

Post a Comment