खेड़लीबाजार मार्ग पर ब्राह्मणवाड़ा के पास शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी से जा रहे ट्रक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
भगतसिंह वार्ड निवासी ट्रक ड्राइवर जितेंद्र उर्फ गोलू माटेकर (35) स्कूटी से शुक्रवार काे घर पर बैंक के काम से खेड़लीबाजार जाने का कहकर निकला था। जहां से जितेंद्र अपने मित्र कृष्णा से मिलने ग्राम बिछुआ चला गया। रात में जितेंद्र वापस घर लौट रहा था। ब्राह्मणवाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई की स्कूटी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर बोरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। रात तक जितेंद्र घर नहीं पहुंचा तो साले दीपक पवार ने मोबाइल पर फोन लगाया। मृतक के मोबाइल की घंटी बजते ही पुलिस ने कॉल रिसीव किया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के साले को दी। बोरदेही थाना प्रभारी ए पुरोहित ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से जितेंद्र की मौत हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/truck-driver-going-home-from-scooty-dies-in-unknown-vehicle-collision-127267517.html
No comments:
Post a Comment