लॉकडाउन पार्ट-3 को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। खासतौर पर बाजार खुलने और सामान की आपूर्ति को लेकर। दैनिक भास्कर ने कलेक्टर पिथोड़े से 4 मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति को लेकर बात की।
क्या शहर में ग्रीन जोन में छूट दी जाएगी? अगर हां तो किस तरह की?
ग्रीन जोन में होम डिलीवरी कराने की तैयारी है। कुछ जरूरी सामान लोगों के घर पहुंचाने पर विचार एक-दो दिन में कर लिया जाएगा।
आरेंज जोन में आंशिक राहत के रूप में क्या-क्या मिलेगा?
अभी कोई राहत नहीं दी जाएगी।
रेड जोन के औद्योगिक क्षेत्रों में किस तरह की राहत रहेगी?
शहर की सीमा के बाहर जो भी औद्योगिक प्लांट हैं, उनको चालू करवाया जाएगा। शहरी सीमा के भीतर औद्योगिक प्लांट को प्लानिंग कर शुरू किया जाएगा। इसमें समय लगेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ाने का क्या प्लान है?
जरूरत पड़ने पर जांच कराई जा रही है, आगे भी ये जारी रहेगी। ज्यादातर इलाकों में सैंपल कराए हैं।
मजदूरों की सुरक्षित वापसी कैसे होगी? उनकी मेडिकल जांच आदि की क्या व्यवस्था है?
यहां पर आने वाले हर मजदूर की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।
गांवों, कस्बों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने, आइसोलेशन वार्ड आदि की व्यवस्था कैसे होगी?
सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग चिहिंत की गई हैं, जरूरत पड़ने पर यहां पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे।
स्कूल, कॉलेजों की परीक्षाओं (जहां बची है) का क्या होगा? क्या सेशन अब जून में खुलेगा?
भोपाल में स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे इस बारे में शासन स्तर पर चर्चा के बाद कुछ हो पाएगा। अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।
भोपाल जैसे शहरों में परिवहन का क्या होगा?
लॉकडाउन की समय सीमा में परिवहन व्यवस्था बंद रहेगी।
शराब की दुकानों का क्या होगा?
शराब की दुकानें खोलने का फैसला शासन स्तर से होगा।
पान-मसाने की दुकानों का क्या होगा?
नहीं खुलेंगी दुकानें
सैलून, स्पा शॉप्स का क्या होगा?
नहीं खुलेंगे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/salons-pan-masala-liquor-shops-will-not-open-127264782.html
No comments:
Post a Comment