काेराेना संक्रमण की वजह से मंदिरों के ताले नहीं खुल रहे हैं। शुक्रवार काे शनि जयंती पर न्याय के देवता के शनिदेव के अजनाल नदी तट पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर में बाहर से ताला बंद कर अभिषेक, पूजन व आरती की गई। इसमें 5 लाेग ही शामिल हुए। साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा।
मंदिर के बाहर बैरिकेड्स लगा रखे थे। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं काे बाहर से ही हाथ जाेड़कर वापस जाना पड़ा। मंदिर समिति ने एक मंदिर केबाहर एक व्यक्ति काे जिम्मेदारी साैंप रखी थी। उसने भी लाेगाें की भीड़ नहीं लगने दी। सुबह 6 से 11 बजे तक मंदिर में अभिषेक, हवन व पूजन हुआ। इस माैके पर जनसहयोग से एकत्रित हुई राशि से गाेशाला में प्रसादी बनवाई गई। इस प्रसादी काे गरीबों व मजदूरों में बांटा गया। करीब एक हजार लाेगाें काे प्रसादी बांटी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/locked-in-temple-of-god-of-justice-on-jayanti-four-will-bring-abhishek-and-havan-127330950.html
No comments:
Post a Comment