जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है की अब जिला कोरोना मुक्त होने की राह पर चल रहा है। 26 संक्रमित मरीजों में से 23 ठीक हो चुके है। अब केवल 3 मरीज ही बचे है। वहीं जिले में कोरोना का संक्रमण न बढ़े। इसकी संतुष्टि के लिए कंटेनमेंट जोन में दोबारा से सर्वे शुरू किया गया है। साथ ही जिस क्षेत्र में संक्रमित मरीज मिले (जो अब ठीक हो चुके) थे। उनके आसपास के घरों में रहने वाले 20-20 लोगों के सैंपल लिए जा रहे है।
जिला स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया शहर में चार कंटेनमेंट जोन है। इनमें सुतार गली, पूजा स्टेट कॉलोनी, रुक्मिणी नगर और रैदास मार्ग शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया पूर्ण संतुष्टि के लिए दोबारा से सर्वे करने के साथ ही सैंपलिंग कराई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है की जल्द ही बड़वानी जिला कोरोना मुक्त घोषित होगा। अच्छी बात ये भी है कि पिछले पांच दिन से कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है और 23 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर लौट चुके है।
जांच के लिए 45 और लोगों के सैंपल भेजे गए
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सोमवार को 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। अब तक जिले से 529 सैंपल भेजे गए है। इनमें से 26 की पॉजीटिव और 434 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 67 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
योद्धाओं को सलाम: 42 डिग्री में भी पीछे नहीं
दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। वहीं इस दौरान पीपीई किट भी पहने रहते है। गर्मी से बेहाल होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/if-there-is-no-infected-in-the-container-samples-are-taken-for-satisfaction-127270934.html
No comments:
Post a Comment