Tuesday, May 5, 2020

अब तक 83 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा 3143. 50 क्विंटल गेहूं, 18 मई तक होगी खरीदी

किसानों से गेहूं की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। नगर के आदिम जाति सहकारी संस्था खेतिया रोड स्थित उप मंडी में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निवाली ब्लाॅक के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। यहां अब तक 83 किसानों से 3143. 50 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। इसमें छन्ना में मिट्टी, कंकर व अन्य सामग्री को छानकर तुलावटी के द्वारा तौला जा रहा है।
संस्था प्रभारी प्रबंधक विनोद मंडलोई ने बताया कि 189 किसानों का पंजीयन किया गया था। इसमें से अभी तक 83 किसान सदस्यों से खरीदी कर ली गई है। 106 पंजीयन किसान अभी बाकी है। इसमें 18 मई तक समर्थन मूल्य पर संस्था गेहूं की खरीदी करेगी।
सदस्य बोले- अच्छी क्वालिटी का आ रहा गेहूं
संस्था के सदस्यों ने बताया कि समर्थन मूल्य 1900रुपए 25 पैसे प्रति क्विंटल है। किसान बड़ी संख्या में अनाज बेचने आ रहे हैं। गेहूं उच्च क्वालिटी का आ रहा है। गेहूं की तौल होने के बाद इसे प्लास्टिक की थैलियों में पैक किया जा रहा है। उप मंडी के वेयरहाउस वाले गोडाउन में ही यह सारा माल जमा हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
So far 3143. 50 quintals of wheat purchased from 83 farmers on support price, to be purchased by May 18


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/niwali/news/so-far-3143-50-quintals-of-wheat-purchased-from-83-farmers-on-support-price-to-be-purchased-by-may-18-127273483.html

No comments:

Post a Comment