महाराष्ट्र और गुजरात में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर भी घर लौट रहे हैं। परिवहन का साधन नहीं मिलने से पैदल ही आने को मजबूर हैं। बिजासन घाट पर सोमवार को तपती धूप में 5 माह व 3 साल की बच्ची को उठाकर पति-पत्नी पैदल आते दिखे।
झापडीपाडला निवासी संगीत पति काशीराम ने बताया वो महाराष्ट्र के यावल में मजदूरी करने गए थे। काम बंद होने व खाने-पीने की समस्या के चलते पैदल ही अपने गांव निकल पड़े। रोजाना 30-40 किमी पैदल चलकर बिजासन तक 4 दिन में 180 किमी पहुंचे। 5 माह व 6 साल की बच्ची को गोद में उठाकर लाए वहीं 6 साल की बच्ची पैदल ही चल रही है। अभी 50 से अधिक किमी दूर और चलना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/husband-and-wife-set-out-on-foot-with-3-children-127270999.html
No comments:
Post a Comment