Sunday, May 3, 2020

इंदौर से ट्रक में प्याज के बोरों के बीच छिपकर ग्वालियर जा रहे 22 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर से प्याज के ट्रक में छुपकर जा रहे 22 मजदूरों को कंपू पुलिस ने चिरवाई नाका पर पकड़ लिया। इनमें 5 बच्चे हैं। सभी लोग ट्रक के केबिन व प्याज के बोरों के बीच छुपे हुए थे। पूरे ट्रक पर तिरपाल डला हुआ था। ट्रक इटावा जा रहा था और मजदूरों को भी उत्तर प्रदेश ही जाना था। सभी मजदूर व बच्चे भूखे थे। जैसे ही इनको नीचे उतारा तो बच्चे रोने लगे। पुलिस ने अपने लिए आया खाना व नाश्ता खिलाया और फिर अन्य वाहनों से उत्तर प्रदेश की ओर रवाना कर दिया। ट्रक चालक धीरपाल का कहना था कि बच्चे रो रहे थे इसलिए उसने बैठा लिया था।
थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि चिरवाई चेकिंग पाइंट पर सुबह लगभग 10.45 बजे इंदौर की ओर से एक ट्रक (यूपी 93 वीटी 0623) आया। ट्रक का पिछला हिस्सा तिरपाल से ढंका था तभी इसके अंदर कुछ लोगों के सिर पुलिसकर्मियों को नजर आए। यह देखते ही पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इंदौर से आए इस ट्रक में प्याज के बोरे भरे थे और वह इटावा जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक के ऊपर से तिरपाल हटाया ता उसमें बोरों के बीच में मजदूर छुपे मिले। वहीं ट्रक के केबिन में महिलाएं व बच्चे छुपे हुए बैठे थे। पुलिस ने इन सभी को एक-एक कर उतारा। गिनती की तो यह 22 लोग निकले। इन्होंने बताया कि उन्हें उप्र अपने शहरों व गांव में जाना था, कोई साधन नहीं था इसलिए ट्रक से आ गए।

बच्चे भूख से रोने लगे तो पुलिसकर्मियोंने खिलाया अपना खाना
बच्चे व महिलाओं को जब ट्रक से उतारा तब वह रोने लगे। बच्चे भूखे थे। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने थाने पर पुलिसकर्मियों के नाश्ते के लिए अाए बिस्किट, केले व खाने के 20 पैकेट मंगाकर बच्चों व सभी मजदूरों को खिलाया। इसके बाद प्रशासन व डॉक्टर की टीम ने सभी की स्क्रीनिंग कर अलग-अलग वाहनों से उन्हें उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया। इन मजदूरों को इटावा और मैनपुरी जाना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रक चालक धीरपाल का कहना था कि बच्चे रो रहे थे इसलिए उसने बैठा लिया था।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/police-caught-22-laborers-going-from-indore-to-gwalior-hiding-in-onion-bags-127269942.html

No comments:

Post a Comment