Monday, May 25, 2020

एक दिन में बुक हो रहे 20 टिकट, सामान्य दिनों में 400 होते हैं

लॉकडाउन के चलते देश के कुछ हिस्सों में ट्रेनें पटरियों पर वापस आ गई हैं, लेकिन मुसाफिर इनमें सफर के लिए फिलहाल तैयार नहीं है। क्योंकि इनमें कोरोना वायरस के संक्रमण का भय अब भी बना हुआ है। चार दिन पहले यानी 22 मई से पुन: शुरू हुए खंडवा स्थित रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक कराने हर दिन औसत 20 लोग भी नहीं पहुंच रहे, जबकि सामान्य दिनों में 400 के करीब रिजर्वेशन हो जाते थे। रेलवे ने अभी केवल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ही रिजर्वेशन काउंटर खोलने की अनुमति दी है। रिजर्वेशन काउंटर पर लोगों के नहीं पहुंचने का कारण खंडवा से ट्रेनों का नहीं चलना भी है। लोग भोपाल, इटारसी से यात्रा को तैयार नहीं है।

6 माह तक रिफंड ले सकेंगे
सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को टिकट रिफंड के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें यात्रा तिथि से 6 माह तक आरक्षित टिकिटों के निरस्तीकरण मान्य होंगे। रेलवे ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दी गई तारीखों से यात्रा तिथि के छह माह तक कभी भी रिफंड ले सकेंगे। उन्हें जल्दबाजी करने की आवश्यकता नहीं है।
सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को आरक्षित टिकटों के निरस्तीकरण की नई गाइडलाइन जारी की है। पूर्व में ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों का रिफंड छह महीने तक किया जाएगा।
-योगेश गुप्ता, रिजर्वेशन सुपरवाइजर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There are 20 tickets booked in a day, 400 on normal days.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/there-are-20-tickets-booked-in-a-day-400-on-normal-days-127340071.html

No comments:

Post a Comment