नगर के कलाकारों ने कोविड-19 संबंधी जागरुकता को लेकर एक शॉर्ट फिल्म कोविड-19 वैक्सीन बनाई है। इसकी स्क्रिप्ट रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन प्रकाश बारोड़ ने लिखी और मुख्य भूमिका अजमत मिर्जा एवं शैलेंद्र
रायकवार ने निभाई है। इसमें ईश्वरीय शक्ति पर विश्वास रखने, कोरोना महामारी के दौर में फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन करने संबंधी संदेश दिया है ताकि बीमारी से बच सके।
फिल्म के डायरेक्टर भी अजमत मिर्जा हैं जिन्होंने पहले भी सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई फिल्में बनाई हैं। एकता कपूर के बैनर से जुड़े संजय भारती के कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म के कैमरामैन वसीम खान, बारी खान, सदाकत खान हैं और निर्माण में कुतुबुद्दीन सैफ, सुरेश जाजोदिया, संजय चौधरी, नाहरू मोहम्मद, बंशीलाल पोरवाल, जफर खान जफर का भी सहयोग रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/short-film-made-for-awareness-on-kovid-19-given-message-127269928.html
No comments:
Post a Comment