कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण घोषित हुए लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं के कई विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस संबंध में आ रही खबरों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने विराम लगा दिया है। 17 मई को लॉकडाउन खत्म के बाद टाइम टेबल जारी किया जाएगा। ब्लाॅक में 16 केंद्रों पर कक्षा 10वीं के 4964 विद्यार्थी और कक्षा 12वीं के 4126 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन खत्म होते ही 15 दिन के भीतर बाकी विषयाें की परीक्षाएं करवाने के लिए टाइम टेबल जारी किया जाएगा। मंडल के सचिव अनिल सुचारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बीईओ सुदामा सोलंकी और परीक्षा प्रभारी यतिंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदेश के अनुसार हालात सामान्य होने पर कक्षा 10वीं के दो और कक्षा 12वीं के 15 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी लेकिन आदेश में इन परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मंडल की हाई और हायर सेकंडरी की वार्षिक परीक्षा के शेष बचे विषयों की परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है। केवल उन्हीं विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जिनकी परीक्षाएं नहीं होने पर विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व में 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश के चलते परीक्षाएं स्थगित की गई थी। 31 मार्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रामक पोस्ट से हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी परेशान हो रहे थे। इसके कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश से विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। मंडल ने आदेश में यह भी कहा है लॉकडाउन खत्म होने के बाद परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।
इन विषयों की परीक्षा होना बाकी
कक्षा 10वीं - विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) हिंदी।
कक्षा 12वीं - बाॅयोलॉजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, भूगोल, केमेस्ट्री, प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल, हायर मैथमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, एनीमल हसबैंड्री, मिल्कट्रेक पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स, शारीरिक शिक्षा, क्रॉप प्रोडक्शन एंड होट्रीकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान व स्वास्थ्य, तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्या विषय, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी।
सिर्फ ये विषय के पेपर होंगे
कक्षा 10वीं - विशिष्ट भाषा (हिंदी), अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, द्वितीय भाषा (सामान्य) हिंदी।
कक्षा 12वीं - बायोलॉजी, अर्थशास्त्र, हायर मैथमेटिक्स, राजनीति शास्त्र, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, भूगोल, कैमेस्ट्री, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, एनीमल हासबैंड्री, पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टीकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/badwah/news/time-table-will-be-released-for-remaining-subjects-of-10th-12th-after-may-17-exam-will-be-held-at-16-centers-127270979.html
No comments:
Post a Comment