Thursday, May 21, 2020

चक गोहिंदा में कोरोना मरीज मिलने के बाद पहुंची टीम, 12 लोग सर्दी-जुकाम से पीडि़त मिले

ग्राम चक गोहिंदा में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद प्रशासन द्वारा गांव में जांच पड़ताल कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा गांव के ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया था कि वह गांव में सर्दी, खांसी और जुकाम से पीडि़त लोगों की सूची तैयार करें।
जिससे उनकी जांच कराई जा सके। रोजगार सहायक द्वारा तैयार की सूची के अाधार पर तहसीलदार कुलदीप दुबे निर्देश पर डॉ. मनीषा अग्रवाल द्वारा गांव में पहुंचकर 12 से अधिक लोगों की जांच की और सर्दी जुकाम की दवा वितरित की। डॉक्टर द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि वह घर के बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Team arrived after finding corona patient in Chak Gohinda, 12 people suffered from cold and cold


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/team-arrived-after-finding-corona-patient-in-chak-gohinda-12-people-suffered-from-cold-and-cold-127327639.html

No comments:

Post a Comment