भीलगांव-साटकुर मार्ग स्थित महिमा फाइबर्स कंपनी में लाॅकडाउन के बाद से मजदूर परेशान हैं। उनके घर जाने की इच्छा कंपनी प्रबंधक से लगातार बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही थी। घर जाने के लिए कंपनी प्रबंधन सहयोग नहीं किया।
मजदूरों की पीड़ा को भारतीय मजदूर संघ प्रतिनिधियों के माध्यम से दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने मजदूरों को पहुंचाने के लिए तीन बसों की व्यवस्था कर उन्हें घर भिजवाया। नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी एवं नरेंद्र सिंह मुवेल ने बताया 111 मजदूरों का सबसे पहले स्वास्थ्य जांच कराया गया है। कंपनी में ही सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद तीन बसों के माध्यम से उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ भिजवाया गया। यहां बैतूल, सागर व अन्य स्थानों पर रहने वाले श्रमिकों को भेजा गया है। 2 मजदूर खरगोन के भी है। जनपद पंचायत बीडीओ राजेश बाहेती में बताया सभी को भोजन सामग्री एवं सैनिटाइजर कर रवाना किया गया।
सेवा भारती ने भेजा राशन
सेवा भारती कार्यकर्ता मजदूरों, जरुरतमंदों, बेसहारा लोगों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। यहां सामुदायिक केंद्र सेगांव के ऐसे गरीब कुष्ठ पीड़िताें को बंधु प्रसादम भोजन राशन किट दिए गए। सोमवार को सेवा भारती के जिला गोसेवक भगवान पाटीदार, तहसील संयोजक जयेंद्र राठौड़, स्वास्थ्य विभाग के पप्पू यादव एनएम व योगेश शर्मा एनएमए ने कुष्ठ पीड़ितों को घर जाकर राशन पैकेट वितरित किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/kasrawad/news/health-test-of-111-workers-of-uttar-pradesh-and-chhattisgarh-sent-home-in-three-buses-127270943.html
No comments:
Post a Comment