Friday, May 22, 2020

दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक पारा 440 पार

मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी कहर बरपाने लगी है। शुक्रवार को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक शहर भट्‌टी की तरह तपा। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब सुबह 9 बजे से ही राजस्थान की ओर से गर्म हवा चली। सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक 5 घंटे पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यानी शाम 6 बजे ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। हालांकि रात में गर्मी से राहत रही, लेकिन अगले सप्ताह रातें भी गर्म होंगी।

दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर तो रात का नीचे

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़त के साथ 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 23.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा।

8 साल के दौरान 2018 में 22 मई सबसे अधिक गर्म रहा

पिछले 8 साल में 22 मई का दिन 2018 में सबसे अधिक गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 2013 और 2020 को 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंचल में मई के तीसरे सप्ताह से ज्यादा गर्मी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury 440 crosses from 1 pm to 6 pm


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/mercury-440-crosses-from-1-pm-to-6-pm-127330985.html

No comments:

Post a Comment