Wednesday, December 4, 2019

नपा ने स्टेडियम के पास दोनों पार्कों की कराई सफाई

हरदा| नगरपालिका द्वारा स्टेडियम के पास बनाए गए दो पार्कों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही थी। बारिश में उगी घास की नपा ने सफाई नहीं कराई। इस कारण मच्छर पनप रहे थे। लोग भी यहां नहीं आ पा रहे थे।

मंगलवार को भास्कर ने इसका प्रमुखता से प्रकाशन किया था। खबर छपते ही बुधवार को नपा ने यहां कर्मचारियों को भेजा। जिन्होंने घास व कंटीली झाड़ियों की सफाई की। अब इसमें नपा जल्द ही पौधरोपण करेगी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसल पट्टी आदि लगाएगी। जिससे यहां रोज लोग आ सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news napa cleaned both parks near stadium


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-napa-cleaned-both-parks-near-stadium-084528-6101823.html

No comments:

Post a Comment