Wednesday, December 4, 2019

जो पहले ही कर लेना था, वह अब करेंगे, देर से ही सही, अमल होना चाहिए: डॉ. दोगने

मुक्तिधाम के पास जहां नगरपालिका कचरा फेंक रही है, वहीं बाजू में काफी गहरा गड्ढा है। अब फैले हुए कचरे को नपा जेसीबी से गड्ढे में डालकर उसे समतल करेगी। यह काम पहले ही कर लेना था। देर से ही सही, योजना पर अमल होना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक आरके दोगने ने कचरा प्रबंधन के लिए नपा द्वारा की जा रही पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि शहर से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन को लेकर नपा कभी गंभीर नहीं रही। जनता के साथ मिलकर कांग्रेस द्वारा किए विरोध के बाद नपा चेती। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि काम शुरू हो रहा है। हम भी निगरानी करेंगे। सब सही होगा तो विरोध का सवाल नहीं उठता। लीपापोती हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इधर कचरे के ढेर पर बैठकर विरोध जताने वाले पार्षद सईद खान ने कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि कचरे का प्रबंधन हो। नपा खाद बनाए। सब व्यवस्थित हो। उन्होंने कहा कि यहां भी मुलताई जैसा पार्क या फूल वाले पौधों की क्यारियां व बाउंड्रीवाल बने तो अच्छा लगेगा। सब ठीक रहा तो हम विरोध नहीं करेंगे। मालूम हो कि सईद खान ने रविवार को कचरे के ढेर पर बैठकर विरोध जताया था। वहीं पूर्व विधायक ने 15 दिन में कचरा डंप करने की व्यवस्था नहीं बनने पर नपाध्यक्ष के घर का घेराव करने की चेतावनी दी थी।

इस गड्ढे को कचरे से भरेगी नपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news those who had already done it they will do it now they should be late they should be implemented dr dogane


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-those-who-had-already-done-it-they-will-do-it-now-they-should-be-late-they-should-be-implemented-dr-dogane-084523-6101822.html

No comments:

Post a Comment