Wednesday, December 4, 2019

पांचवीं और आठवीं बोर्ड होने से अब बच्चे प्रश्न बैंक पढ़कर देंगे परीक्षा

5वीं, 8वीं कक्षा के बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी (अभ्यास प्रश्न पत्र) प्रश्न बैंक से कराई जाएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी विषयों के प्रश्न बैंक तैयार कर डीपीसी को भेजे हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला परियोजना समन्वयक को आदेश जारी कर तैयारी करवाने को कहा है। अधिक से अधिक बच्चे उत्तीर्ण हो सकें, इसके लिए यह कवायद की जा रही है। डीपीसी ने सभी स्कूलों को प्रश्न बैंक भेज दी है। जिलेभर में पांचवीं और आठवीं में करीब 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। केंद्र सरकार द्वारा बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में संशोधन के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं व 8वीं के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा के रूप में कराने का निर्णय लिया है।

इसके लिए ही शिक्षकों से प्रश्न बैंक तैयार करवाकर स्कूलों में भेजी जा रही हैं। जिला परियोजना समन्वयक को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर बच्चों को तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित हाेगी। जिले के स्कूलों को प्रश्न बैंक भेज दिए हैं और तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर बच्चों से अभ्यास करवाएंगे।

फरवरी में परीक्षा होना है इसकी तैयारी शुरू कर दी है

रिजल्ट सुधारने के लिए प्रश्न पत्र से तैयारी कराना है। इसके लिए राज्य स्तर ने प्रश्न पत्र सभी स्कूलों को भेजे जा रहे हैं। वार्षिक परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में होना है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। डॉ. आरएस तिवारी, डीपीसी, हरदा

बोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों से हल करवाएंगे

शिक्षक बोर्ड पर प्रश्नों को लिखकर बच्चों से उत्तर हल करवाएंगे। साथ ही बच्चों की उत्तर पुस्तिका जांच कर उनकी गलतियों को सुधारकर उन्हें समझाया जाएगा। प्रश्नपत्रों को हल करने से बच्चे भयमुक्त होंगे अाैर उनमें आत्मविश्वास आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-due-to-being-the-fifth-and-eighth-board-children-will-now-read-the-question-bank-exam-084533-6101824.html

No comments:

Post a Comment