Saturday, December 7, 2019

सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल के नए भवन में लगाई जा रहीं पुरानी ईटें

धर्मपुरा वार्ड में स्थित सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल के भवन निर्माण में पुराने भवन की ईंटों को निकालकर लगाया जा रहा है।

इस बात की शिकायत की गई है, लेकिन ध्यान न दिए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। न मौके पर पुरानी सामग्री पड़ी हुई है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी दे रहा है। केवल कुछ टूटी हुई ईंटें पड़ी हैं। बाकी ईंटें नए स्कूल भवन में लगाईं जा रही हैं, बताया जाता है कि यह स्कूल भवन करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार होना है। अभी निर्माण कार्य के लिए आधी किस्त जारी कर दी गई है, लेकिन काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है, क्योंकि निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यहां के स्कूल भवनों के निर्माण में पहले से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल हो रहे हैं। निर्माण एजेंसी मनमानी कर रही है। इस संबंध में स्कूल प्राचार्य वी अहिरवार से बात की गई तो उनका कहना था कि काम सही हो रहा है। इसमें कोई खामी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news old bricks being installed in the new building of sardar patel higher secondary school


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-old-bricks-being-installed-in-the-new-building-of-sardar-patel-higher-secondary-school-090603-6124152.html

No comments:

Post a Comment