Wednesday, December 4, 2019

समाधान एक दिन में लापरवाही बरतने पर बिजली कंपनी के शहर एई को दिया नोटिस

हरदा| कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने समाधान एक दिन में लापरवाही बरतने पर प्राधिकृत अधिकारी बिजली कंपनी के शहर एई राजीव रंजन सिंह को शोकाज जारी किया है। उन्होंने दो दिन में जबाव देने को कहा है। साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार लोक सेवा केंद्र हरदा में प्रति शुक्रवार को प्रभारी अधिकारी वितरण केंद्र हरदा शहर एई रंजन सिंह को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें लोक सेवा केंद्र में मौजूद रहकर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करना है। 22 नवंबर को सिंह केंद्र से गैरहाजिर रहे। इसके कारण 20 आवदेनों का समाधान नहीं हो सका। केंद्र से गैरहाजिर पर कलेक्टर ने सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समय पर जबाव नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-solution-a-notice-given-to-the-power-company-city-ae-for-negligence-in-one-day-084514-6101836.html

No comments:

Post a Comment