Wednesday, December 4, 2019

एसआई पर चारुवा में सट्टा चलाने का अारोप, एसपी से की शिकायत

सब इंस्पेक्टर ने कहा - शिकायतकर्ता खुद सट्टा लिखता है, उसकी तलाश की ताे झूठी शिकायत की

भास्कर संवाददाता | हरदा

खिरकिया तहसील के ग्राम चारुवा निवासी एक युवक ने बुधवार को एसपी बीएस बिरदे से सब इंस्पेक्टर की शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि छीपाबड़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सूरतलाल मालवीय द्वारा संरक्षण देकर चारुवा में खुलेआम सट्टा चलवा रहे हैं।

इस कारण गांव के कई युवक इस गलत अादत के शिकार हो रहे हैं। शिकायतकर्ता आकाश वर्मा ने कहा कि उन्होंने सामान्य नागरिक की हैसियत से मालवीय से शिकायत की तो उन्होंने किसी भी मामले में फंसा देने की धमकी दी। वर्मा ने बुधवार को आवेदन देकर सट्टा बंद कराने और मालवीय पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर सूरतलाल मालवीय ने कहा कि शिकायतकर्ता आकाश वर्मा खुद चोरी छिपे बस स्टैंड पर सट्टा लिखता है। उसकी तलाश की। यह भनक उसे लगी ताे उसने झूठी शिकायत कर दी। इधर एसपी बीएस बिरदे ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-si-accused-of-running-a-bet-in-charuva-complaint-from-sp-084519-6101837.html

No comments:

Post a Comment