Wednesday, December 4, 2019

जिले के लिए क्रिकेट अंडर 23 टीम का चयन, आज होगी नामाें की घोषणा

हरदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय टीम का गठन किया जा रहा है। जिले की अंडर 23 बॉयज टीम बनाई जा रही है। इसके लिए बुधवार को नेहरू स्टेडियम में चयन किया गया। एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि इसमें हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव, हंडिया आदि जगहों से 43 प्रतिभागी शामिल हुए। चयन टीम ने सभी के उम्र संबंधी दस्तावेज जांचे। इसके बाद चयन प्रक्रिया की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय टीम में 15 खिलाड़ी रहेंगे। इनके नाम की घोषणा समिति द्वारा गुरुवार को की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-cricket-u-23-team-selection-for-the-district-names-will-be-announced-today-084510-6101835.html

No comments:

Post a Comment