Wednesday, December 4, 2019

तहसीलदार कैंप लगाकर करें जुर्माने व बैंक के बकाया की वसूली : कलेक्टर

हरदा| राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से चल रहे मामलों को अधिकारी जल्दी से हल करें। वर्तमान में राजस्व प्रकरणों के मामले में हरदा जिला मप्र में चौथी पायदान पर है। यह बात कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने कहीं। वे बुधवार को राजस्व के लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राजस्व के लंबित मामलों को हल करने में तेजी लाएं। सभी इस काम को गंभीरता से लेकर हल करें। उन्होंने कहा कि तहसीलदार कैंप लगाकर जुर्माने और बैंक के ऋण वसूली की कार्रवाई करें। बैठक में उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि एवं सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-collect-fines-and-bank-dues-by-setting-up-tehsildar-camp-collector-084644-6101818.html

No comments:

Post a Comment