Wednesday, December 4, 2019

जिले के 470 बाल वैज्ञानिकों ने रजिस्ट्रेशन कराकर दिया अाइडिया, 16 काे माॅडल बनाने के लिए सरकार ने दिए दस-दस हजार रुपए

भा. संवाददाता| हरदा/हाेशंगाबाद

जिले के 16 बाल वैज्ञानिकों काे अपने अाइडिया का माॅडल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 60 हजार रुपए भेजे हैं। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जिले में 470 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं इंस्पायर अवॉर्ड की संभाग स्तरीय प्रदर्शनी में संभाग के 98 बाल वैज्ञानिक अपने माॅडल प्रस्तुत करेंगे।

इनमें होशंगाबाद के 74, हरदा के 16 और बैतूल के 8 बाल वैज्ञानिक हैं। खास बात यह है अधिकांश बाल वैज्ञानिक ग्रामीण क्षेत्राें से हैं, जिनके माॅडल संभाग के लिए चयनित हुए हैं। संभाग स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हाेगी। तब तक स्टूडेंट्स काे अपने अाइडिया का माॅडल बनाकर तैयार करना हाेगा। इस राशि में माॅडल (प्राेटाेटाइप) तैयार करने के साथ संभाग अाैर राज्य स्तर तक अाने जाने का व्यय भी शामिल है। इंस्पायर अवॉर्ड के जिला प्रभारी पवन चौरे ने बताया स्टूडेंट्स माॅडल बनाने के लिए विज्ञान शिक्षकों का सहयोग ले सकेंगे, जिससे संभाग से राज्य स्तर के लिए स्टूडेंट्स चयनित हाे सकें।

पिछले साल राज्य स्तर तक पहुंचे थे 4 माॅडल

जिले से 4 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल संभाग से राज्य स्तर के लिए चयनित हुए, लेकिन नेशनल स्तर तक कोई माॅडल नहीं पहुंच सका। इसमें सोलर पैनल से सिंचाई, ऑटोमेटिक रेलवे गेट, आग पर काबू पाने और जल संरक्षण के मॉडल शामिल थे।

470 में से 16 अाइडिया चयनित

2 हरदा

12 टिमरानी

2 खिरकिया

जिससे बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल तैयार कर सकें

बाल वैज्ञानिकों की चयन सूची अा चुकी है। सेंट्रल से बाल वैज्ञानिकों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। प्राचार्यों अाैर बीअारसी काे सूचना दी गई है। जिससे बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल तैयार कर सकें। वीके नरवरिया, एडीपीसी, हरदा

संभाग में कितने बाल वैज्ञानिक

74 हाेशंगाबाद

16 हरदा

8 बैतूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-470-child-scientists-of-the-district-registered-aidia-the-government-gave-ten-thousand-rupees-to-make-16-models-084639-6101817.html

No comments:

Post a Comment