Wednesday, December 4, 2019

पारा रात में 150 तक लुढ़का; सिराली में निराश्रितों के लिए छत नहीं, रैन बसेरा में खुलवा दिया सरकारी कॉलेज

हरदा। सिराली के दो मंजिला रैन बसेरा में लग रहा शासकीय कॉलेज।

35 किमी दूर हरदा कॉलेज में पढ़ने आते हैं विद्यार्थी

शासकीय कॉलेज सिराली कई मर्तबा बंद रहता है। इसी के चलते सिराली क्षेत्र के 38 गांवाें के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हरदा कॉलेज आते हैं। इस कारण सिराली कॉलेज में छात्रों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। 10 सालों में कभी भी विद्यार्थियों संख्या 100 तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसा रहा तो जल्द ही यह कॉलेज बंद हो सकता है।

सिराली में 2001-02 में गरीबों के लिए 14.80 लाख रुपए से बने रैन बसेरा में 10 साल से चल रहा कॉलेज

सिराली में 2001-02 में गरीबों के लिए 14.80 लाख रुपए से रैन बसेरा का निर्माण कराया। दो मंजिला रैन बसेरा में 2009-10 में कॉलेज शुरू किया। जमीनी तल पर एक हाल तीन कमरे, छात्र- छात्राओं के लिए अलग- अलग शौचालय हैं। प्रथम तल पर छह रूम हैं। इनमें एक स्टाफ रूम, लायब्रेरी व कामन रूम हैं। छह कमरों में क्लास लगती है। हालांकि, सुविधाओं से मोहताज कॉलेज में 82 विद्यार्थी दर्ज है। इस कॉलेज में नियमित प्रभारी प्राचार्य पीसी काजवे और प्रो. अंशुलता कुजूर हैं। 7 अतिथि विद्वान रखे हैं। इस संबंध में एसडीएम खिरकिया वीके यादव ने बताया कि पंचायत होने के कारण रैनबसेरा में लोगों के आने की संभावना कम होने के कारण यहां कॉलेज संचालित हो रहा है। जल्द ही कॉलेज भवन बनाने के प्रयास करेंगे।

समय पर जमीन नहीं मिलने से 12 करोड़ रुपए हुए लैप्स

मॉडल कॉलेज के लिए समय पर जमीन नहीं मिलने से 12 करोड़ रुपए लैप्स हो गए। अबगांव खुर्द व सिराली में आवंटित जमीन पर शासकीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जाएगा। मॉडल कॉलेज का मामला रुसा के तहत आता है। शासन स्तर पर इसका निर्णय हो सकेगा। डॉ. प्रभा सोनी, प्राचार्य, शासकीय स्वामी विवेकानंद (लीड) कॉलेज, हरदा

महात्मा गांधी स्कूल में लग रहा मॉडल कॉलेज

जिला मुख्यालय पर मॉडल कॉलेज महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल के 3 कमरों में लग रही है। 4 साल पहले मंजूर माॅडल कॉलेज के लिए जिले में 10 एकड़ जमीन नहीं मिल पाई। इस कारण भवन निर्माण के 12 करोड़ रुपए लैप्स हो गए। माॅडल कॉलेज में पांच विषयों में 209 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अब माॅडल कॉलेज बंद हो सकता है। साइंस व कंप्यूटर प्रैक्टिकल के लिए स्टूडेंट सरकारी विवेकानंद कॉलेज जाते हैं। 45 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद मंजूर हैं, लेकिन सभी खाली हैं। 12 अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेज चल रहा है। इधर, जिला मुख्यालय पर मॉडल कॉलेज महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल में लग रहा है। इसके लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर हुए, लेकिन 4 साल में 10 की जगह 6 एकड़ जमीन मिली। इस कारण रुपए लैप्स हो गए। इस जमीन पर पीडब्ल्यूडी ने बाउंड्रीवॉल निर्माण भी करा दिया। इसके 23 लाख रुपए अटक गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news the mercury rolled up to 150 at night no roof for destitute in sirali government college opened in rain basera
Harda News - mp news the mercury rolled up to 150 at night no roof for destitute in sirali government college opened in rain basera


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-the-mercury-rolled-up-to-150-at-night-no-roof-for-destitute-in-sirali-government-college-opened-in-rain-basera-084648-6101821.html

No comments:

Post a Comment